अग्रवाल समाज सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति कोलारस की ओर से एप्रोच रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय युवाओं सहित महिलाओं ने रक्तदान करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।रक्तदान शिविर की शुरुआत अग्रसेन महाराज की पूजा अर्चना कर की गई।