मुंगेर: कासिम बाजार थाना क्षेत्र में एक कुएं से बरामद किया गया अज्ञात व्यक्ति का शव
Munger, Munger | Mar 22, 2024 कासिम बाजार थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।बताया गया कि शुक्रवार को थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि संजय मंडल की जमीन के समीप कुएं से बदबू आ रही है।मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से एक बोरी को निकाला। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।