अंबाह: अंधेरे में मौत बनकर आया ट्रैक्टर!रछेड़ गांव पर युवक गंभीर घायल, वाहन चालक फरार
Ambah, Morena | Jun 13, 2026 शुक्रवार रात करीब 10 बजे अंबाह से रछेड़ गांव लौट रहे 35 वर्षीय काला तोमर की मोटरसाइकिल तूरी से भरे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने उन्हें अंबाह सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया।