अरवल: मुहर्रम को लेकर कर्बला मैदान का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, आज होगी पहलाम
Arwal, Arwal | Jun 26, 2026 मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र अरवल के कर्बला मैदान का शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय, सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी, बीडीओ सुषमा कुमारी तथा नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शाह फराज ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।