कौशाम्बी के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 59 चिकित्सकों व 150 पैरामेडिकल कर्मचारियों ने 1420 मरीजों का इलाज किया। शासन के निर्देशानुसार रविवार को जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।