गोपालगंज: बलथरी चेक पोस्ट पर परिवहन विभाग के ईएसआई की गलत गिरफ्तारी, डीएम पवन कुमार बोले- एसओपी कानून का पालन हो
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेक पोस्ट पर परिवहन विभाग के ईएसआई को एसपी विनय तिवारी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप था कि पैसे की वसूली कराई जा रही है। ऐसे में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बुधवार की दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर बताए कि पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई की जानकारी मुझे नहीं थी। इसकी जांच कराई जा रही है।