मल्हारगढ़: मंदसौर जिले में अब तक 67.3 मिमी औसत वर्षा, शामगढ़ में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश
मंदसौर जिले में 1 जून से अब तक औसतन 67.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 2.5 मिमी बारिश हुई। शामगढ़ में सर्वाधिक 15.2 मिमी, मंदसौर और संजीत में 5-5 मिमी तथा मल्हारगढ़ में 3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई,गांधीसागर बांध का जलस्तर 1288.30 फीट पहुंच गया है। जिले के कई क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई,