आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एकचारी थाना क्षेत्र से पुलिस ने 34 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।