DMपुलकित गर्ग एवं SPअरुण कुमार सिंह ने रोडवेज बस स्टॉप बेड़ी पुलिया कर्वी का शुक्रवार दोपहर 2बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज एवं बस स्टॉप में आवासीय भवन,डीजल फीलिंग आदि की संस्था उ0 प्र0 आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता/अवर अभियंता उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान परिसर में काफी गंदगी पाई गई,जिस पर DM ने साफ-सफाई के निर्देश दिए है।