नर्मदा परिक्रमा के दौरान सिवनी मालवा के पूर्व विधायक ओम रघुवंशी शुक्रवार को करीब 1बजे ग्राम बांद्राभान पहुंचे। उनके आगमन पर ग्रामवासियों एवं स्थानीय पत्रकारों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। पूर्व विधायक के ग्राम बांद्राभान पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा नर्मदा परिक्रमा के इस आध्यात्मिक संकल्प के लिए शुभकामनाएं दी।