थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 स्थित गौना तिराहा के पास सोमवार सुबह के समय ट्रक पलटने से यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से बाधित हो गई। जिसके चलते लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। उक्त घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो सोमवार शाम करीब 5:00 से तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।