पलिया: दुधवा जंगल में आमने-सामने आए बाघ और भालू, सांसें थाम देने वाला नजारा कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल
दुधवा टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में उस वक्त रोमांच चरम पर पहुंच गया, जब जंगल का राजा बाघ और एक विशाल भालू अचानक आमने-सामने आ गए। कुछ सेकेंड का यह दुर्लभ दृश्य वहां मौजूद पर्यटकों के लिए जिंदगी भर की याद बन गया। जिसका पर्यटकों ने आज गुरुवार को दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।