धमतरी: रुद्री मुख्य नहर में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के जोधापुर वार्ड निवासी विशाल कोसरे बुधवार को नहाने रुद्री मुख्य नहर में गया था। तभी नहाने के दौरान तेज बहाव के कारण पानी में डूब गया। जिसे आसपास के लोगों ने बाहर निकाल कर इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।