मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के गौरिहार क्षेत्र के गौरिहार से खड्डी मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अर्धनिर्मित पुलिया के गड्ढे में गिर गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।