बालोद वनमण्डल अंतर्गत दल्ली परिक्षेत्र के कंजेली परिसर कक्ष क्रमांक 55 आर.एफ) में वन विभाग द्वारा पुलिस, प्रशासन एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सहयोग से अतिक्रमण के प्रयास को विफल करते हुए आज लगभग 35 एकड़ वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। वन मंडलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को अतिक्रमण की सूचना प्राप्त हुई।