मंझनपुर: नागा टिकरी गांव में बारिश बनी काल, कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 5 वर्षीय मासूम की हुई मौत
कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के नागी टिकरी गांव में लगातार बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। हादसे में मलबे में दबकर तुलाराम सरोज की पांच वर्षीय पुत्री सुधांसी की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।