तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में बन रही महागठबंधन की सरकार, युवा सरकारी नौकरी के लिए रहें तैयार। पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनना तय है। सरकार बनते ही जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है। उसे परिवार में एक सरकारी नौकरी तेजस्वी देगा। सभी को साथ लेकर चलेगा। पढ़ाई लिखाई कमाई दवाई सिंचाई आदि का वादा पूरा करेगा। 20 महीने का मौका दीजिए।