रामगढ़: रामगढ़ में गौ माता को राष्ट्रीय माता बनाने की मांग तेज, 5800 पन्नों के खून से लिखे ज्ञापन के साथ निकली रैली
Ramgarh, Alwar | Apr 27, 2026 रामगढ़ कस्बे में सोमवार को सुबह ग्यारह बजे गौ सम्मान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर गौरक्षकों और गोसेवकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सीताराम मंदिर से हुई, जहां बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर अभियान को समर्थन दिया।