मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में आंधी का कहर, तेज हवाओं से उखड़कर गिरा सोलर पैनल, बड़ा हादसा टला
मऊरानीपुर की नई बस्ती में गुरुवार शाम आए तेज आंधी-तूफान के दौरान राघवेंद्र सिंह निरंजन के घर की छत पर लगा सोलर पैनल उखड़कर नीचे गिर गया। घटना शाम करीब 6 बजे की है। पैनल गिरने से आसपास अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। हादसे में जनहानि नहीं हुई। क्षेत्र में तेज आंधी के कारण अन्य स्थानों पर भी नुकसान की खबरें मिली हैं।