चौथम: सरैया में नींद में छत से गिरा 12 वर्षीय लड़का, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर
खगड़िया जिला अंतर्गत चौथम थाना क्षेत्र के पश्चिमी बौरने पंचायत अंतर्गत सरैया गांव में गुरुवार देर रात एक 12 वर्षीय लड़का छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार सरैया गांव निवासी विद्यानंद यादव का पुत्र धनराज कुमार घर की छत पर सो रहा था।