हरदा: ग्राम कुकरावद में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत, मां गंभीर घायल
Harda, Harda | Apr 14, 2026 प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुकरावद निवासी संतोष (48) पिता रामप्रसाद बघेल अपनी मां सुशीला बाई के साथ बाइक से हरदा आ रहे थे। वे गांव के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए मुड़ रहे थे, तभी मगरधा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संतोष के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया।