कोतवाली रामसनेहीघाट अंतर्गत सोहिलपुर गांव में एक घर में अज्ञात चोरों के द्वारा सोने चांदी की जेवर और नगदी चोरी किए गए।पीड़ित रामदीन पुत्र गंगाराम ने तहरीर देकर बताया कि 20 जनवरी की सुबह सोकर उठे तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था अलमारी से जेवर गायब थे पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की आज बुधवार की दोपहर 1:00 बजे जांच कर रही है।