महोबा के ग्राम बसौरा निवासी 26 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र बद्री प्रसाद बुंदेली स्वाद से काम कर बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहा था। तभी बुंदेली स्वाद के पास ही बाइक अन्ना जानवर से टकरा गई और बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर की देखरेख में घायल का उपचार किया जा रहा है।