बेगूसराय: वीरपुर में घर घुसकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने इलाज के लिये भेजा सदर अस्पताल
बेगूसराय में भूमि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और खून के रिश्ते भी लहुलुहान होते नजर आ रही है. पाने की जिद्द और खोने की भय में अटूट रिश्ते को ताक पर रख एक दुसरे की जान लेने एवं देने पर उतारू हो जाते हैं. घटना वीरपुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.