बेगूसराय: बेगूसराय के पन्हास स्थित बाल गृह से पांच हुआ था फरार,पुलिस ने सभी को किया बरामद,सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने दी जानकारी
बेगूसराय में जिला प्रशासन बेगूसराय ने उस वक्त राहत की बड़ी सांस ली जब बालगृह से भागे पांचो बच्चों को जिला प्रशासन ने बरामद कर लिया। गौरतलाब है कि बीती रात बालगृह में मौजूद पांच बच्चे एक साथ बालगृह का पिछला दरवाजा तोड़कर फरार हो गए थे । बच्चों के फरार होने की सूचना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था।