इचाक: बिरहोर टोला में “अर्थ एक प्रयास” की अनोखी पहल: सैनिटरी पैड दान से बदलेगी बेटियों की जिंदगी
हजारीबाग के इचक प्रखंड स्थित भुसवा के बिरहोर टोला में सामाजिक संस्था “अर्थ एक प्रयास” ने सैनिटरी पैड दान अभियान शुरू किया है। उद्देश्य है महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान से जोड़ना। संस्था लोगों से कम से कम एक पैकेट सैनिटरी पैड दान करने की अपील कर रही है। आपका छोटा सा सहयोग किसी बेटी के स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मविश्वास को नई पहचान दे सकता है।