चौसा: मुफस्सिल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ईंट लदे ट्रैक्टर से 1740.84 लीटर शराब बरामद, तस्करों की उमंग हुई फीकी
मुफस्सिल पुलिस को शराब मामले मे बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाने के सामने मेन रोड पर तैनात एक सिपाही की सतर्कता से मंगलवार को अपराह्न 3:00 बजे ईंट लदे ट्रैक्टर से भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस मामले मे पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष शम्भू भगत ने बताया कि ट्रैक्टर की ट्राली मे ईंट मे छुपाकर ला रहे थे।