मैनपुरी: सुद्धिति ग्लोबल स्कूल में छत से गिरकर छात्र की मौत के मामले में कार्रवाई को लेकर परिजनों ने डीएम से की शिकायत
मैनपुरी के सुद्धिति ग्लोबल स्कूल में सोतियाना निवासी वंश कश्यप पुत्र केशव कश्यप की छत से गिरकर मौत हो गई थी। जिसके परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। वही स्कूल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर परिजनों ने समाज सेवियों के साथ मिलकर डीएम को ज्ञापन देते हुए शिकायत की है।