माडा: जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने चिनगी टोला में पदस्थ पटवारी राहुल दास को रिश्वत लेने पर किया निलंबित
भूमि सीमांकन एवं पुल्लीफांट करने के लिए दोनों आंख से दिव्यांग हरिप्रसाद केवट से ₹10000 रुपए रिश्वत लेना चिनगी टोला में पदस्थ पटवारी राहुलदास साकेत को भारी पड़ा,एसडीएम के जांच उपरांत आरोप प्रतीत होने पर जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने पटवारी को निलंबित कर दिया है।