माडा: विंध्यनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदावल से अवैध रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर वाहन को जप्त कर की कार्यवाही।
जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला व पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी ए. के. राय के मार्गदर्शन में अवैध रेत खनन, भंडारण तथा परिवहन के रोकथाम को लेकर आज विंध्यानगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदावल से अवैध रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर वाहन को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।