बूंदी: केंद्र में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी व राजस्थान में कांग्रेस का सफाया होगा- भाजपा जिलाध्यक्ष
Bundi, Bundi | Jun 3, 2024 भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने दावा किया है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा का 400 पार का नारा साकार होगा तथा प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस का सफाया करते हुए भाजपा सभी 25 सीटे जीतेगी। जिसका परिणाम 4 जून को पूरे देश के सामने आएगा। तीसरी बार मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।