अनूपगढ़: अनूपगढ़ के पब्लिक पार्क में सेवा भारती ने नवरात्रि समापन पर कार्यक्रम का आयोजन किया
अनूपगढ़ की समाजसेवी संस्था सेवा भारती के द्वारा नवरात्रि समापन के अवसर पर आज शुक्रवार शाम 4 बजे अनूपगढ़ के पब्लिक पार्क में कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा भारती के दिनकर पारीक ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान 251 कन्याओं का सामूहिक रूप से पूजन किया गया है और उन्हें भोजन भी वितरित किया गया है। कार्यक्रम में अनूपगढ़ के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।