शाजापुर: सुनेरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर आवारा मवेशी बना हादसे का कारण, डेढ़ साल की बच्ची की मौत
सुनेरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। हादसा बालाजी होटल मझानिया जोड़ के पास उस समय हुआ, जब बाइक अचानक सड़क पर आए आवारा मवेशी से टकरा गई।घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मासूम राजन्दी ने दम तोड़ दिया। घायल दंपती का उपचार जारी है।