शिवपुरी नगर: गांधी पार्क में दुर्गा पंडालों में पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशानुसार 'अभियान अभिमन्यु-3' के तहत जिला पुलिस, खासकर महिला थाना शिवपुरी ने आज एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना रहा।