तारानगर: सरकारी चालक कांस्टेबल श्रवण कुमार के जन्मदिन पर भालेरी थाना पुलिस ने पक्षियों के लिए लगाए घोंसले, अनूठी पहल
तारानगर क्षेत्र के भालेरी थाने में पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का अनोखा उदाहरण देखने को मिला।उप पुलिस अधीक्षक रोहित सांखला की प्रेरणा से भालेरी थाने के समस्त पुलिस स्टाफ ने शुक्रवार को थानाधिकारी मांगूराम के नेतृत्व में सराहनीय पहल करते हुए सरकारी चालक कांस्टेबल श्रवण कुमार के जन्मदिवस को खास तरीके से मनाया। तथा समस्त स्टाफ मोजूद रहा।