गोला: गोला मे सरयू नदी में नहाने गए भाई-बहन समेत तीन किशोर डूबे, ग्रामीणों ने दो को बचाया, किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस
Gola, Gorakhpur | May 24, 2026 गोला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सरयू नदी में नहाने गए भाई-बहन समेत तीन किशोर-किशोरियां अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक किशोरी का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।