समाधान आपके द्वार योजना के तहत कोतवाली थाना परिसर में शिविर लगाया गया। इसमें थाना क्षेत्र के विभिन्न समझौता योग्य मामलों में आवेदक के बीच में आम सहमति के साथ प्रकरण तैयार किए गए। एसपी धर्मवीर सिंह यादव के निर्देश पर कोतवाली थाना परिसर में शिविर लगाया गया। शिविर में राजीनामा के 81 केस तैयार कराए गए हैं।