पिंड्रा: थाना बडागाँव पुलिस ने ₹60 लाख कीमत की हेरोइन के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, कार और बाइक भी किया बरामद
कमिश्नरेट के बड़ागांव थाने की पुलिस ने 268.47 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। हेरोइन की कीमत ₹60 लाख होने का अनुमान लगाया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक XUV-500 कार और 1 बाइक भी बरामद किया है। डीसीपी गोमती जोन मनीष शांडिल्य ने घटना का शुक्रवार को खुलासा किया।