बसना: संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास अर्चना राणा ने जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों में दौरा कर वजन त्यौहार का किया निरीक्षण
जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को परियोजना पिथौरा के आंगनबाड़ी केन्द्रों में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती अर्चना राणा सेठ ने दौरा कर वजन त्यौहार का निरीक्षण किया।