बसना: जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज बसना विकासखंड के दूरस्थ एवं ओड़िशा प्रान्त से लगे ग्राम अंकोरी में आयोजित
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज बसना विकासखंड के दूरस्थ एवं ओड़िशा प्रान्त से लगे ग्राम अंकोरी में आयोजित किया गया। यहाँ कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण और प्रशानिक अधिकारी शिविर मे मौजूद थे। शिविर में अंकोरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।