अररिया एसपी कार्यालय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार से मुलाकात कर अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। जनता दरबार में एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को बड़ी ही बारीकी से सुना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।