छछरौली क्षेत्र के गांव नगला जागीर व बाल छप्पर के खेतों में जाकर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने खुद ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत भी की और जिन फसलों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है उनके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।