छछरौली: छछरौली के सरकारी स्कूल में बने पोलिंग बूथो का जायजा लेने पहुंचे आज जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार।
यमुनानगर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने आज छछरौली के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने पोलिंग बूथो का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में वोट डालने वालों को किसी तरह की सुविधा नहीं आने दी जाएगी, इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।