सासाराम: रोहतास में सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Sasaram, Rohtas | Feb 19, 2025 रोहतास में सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन। बुधवार को दोपहर क़रीब 12:00 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान रोहतास में ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने "नीतीश कुमार मुर्दाबाद" के नारे लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का आरोप था कि उनकी समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है।