पन्ना: इंसानियत शर्मसार: रेत के ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, घायल आधे किलोमीटर तक घिसटते हुए घर पहुँचा
Panna, Panna | Apr 19, 2026 पन्ना के अजयगढ़ में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। सिंहपुर-कालिंजर मार्ग पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने 65 वर्षीय बुजुर्ग राम प्यारे को कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अदम्य साहस दिखाते हुए टूटे पैर के साथ आधा किलोमीटर घिसटकर अपना घर पहुँचा। फिलहाल, बुजुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती है।