परागपुर: कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा प्रागपुर ने कठियाड़ा में किया वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंकशाखा प्रागपुर के माध्यम से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन शनिवार को ग्रांम पंचायत मनियाला के गांव कठियाड़ा में किया गया। इसमें बैक की तरफ से बैंक अधिकारी अनिल कुमार ने उपस्थित लोगो को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना व अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दी।