परागपुर: स्विफ्ट एलीवेटर कंपनी 28 फरवरी को मॉर्डन ITI परागपुर में लेगी कैंपस इंटरव्यू
Pragpur, Kangra | Feb 27, 2024 मॉर्डन ITI परागपुर में 28 फरवरी को लुधियाना की कंपनी स्विफ्ट एलीवेटर कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करेगी। मैकेनिकल, फिटर, और इलेक्ट्रिशयन ट्रेडों के पास आउट हो चुके युवा इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित युवाओं को 12000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।