परागपुर: 10 मार्च को ग्राम पंचायत कार्यालय प्रागपुर में होगी ग्राम पंचायत की बैठक, पंचायत सचिव ने दी जानकारी
10 मार्च को ग्राम पंचायत कार्यालय प्रागपुर में ग्राम पंचायत की बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पंचायत सचिव प्रागपुर ने दी है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में आगामी कार्यों हेतु व पंचायत के आय और व्यय के बारे में चर्चा की जाएगी।