चंदौसी: तहसील चंदौसी क्षेत्र के गांव विसारू में अचानक मौसम ने ली करवट, तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश
चंदौसी के गांव विसारू में रविवार दोपहर करीब 1 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया। अचानक हुई इस बारिश से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर फसल को लेकर चिंता भी साफ दिखाई दी।