कोलायत के तरुण कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में संविधान दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत 'एक राष्ट्र-एक प्रस्तावना' कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन शिक्षण संस्थान ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें वक्ताओं ने संविधान के महत्व और नागरिक कर्तव्यों पर जोर दिया।संस्थान के निदेशक ओम प्रकाश सुथार ने अपने संबोधन में संविधान को देश की आत्मा बताया।